news

भारी फसल नुकसान के बीच सांसद साहनी ने पंजाब के किसानों के लिए केंद्र से तत्काल राहत की मांग की

चण्डीगढ़ : राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, ने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के कारण भारी नुकसान झेल रहे पंजाब के किसानों के लिए केंद्र सरकार से तुरंत विशेष मुआवजा पैकेज की घोषणा करने का आग्रह किया है।

 

डॉ. साहनी ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार पूरे राज्य में फसलों को 30% से 70% तक नुकसान हुआ है। पंजाब में लगभग 34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है, ऐसे में यह नुकसान बेहद गंभीर है और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

 

पंजाब सरकार द्वारा नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश को सराहते हुए, डॉ. साहनी ने कहा कि संकट की गंभीरता राज्य सरकार की क्षमता से कहीं अधिक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि किसान अभी तक 2025 की खरीफ फसलों के दौरान आई विनाशकारी बाढ़ से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और कई किसानों को अब तक पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला है।

 

डॉ. साहनी ने कहा कि किसानों की आजीविका की रक्षा और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में पंजाब के योगदान को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार का तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है। इसके तहत प्रत्यक्ष मुआवजा और इनपुट सब्सिडी सहित बढ़ी हुई वित्तीय सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *