भवन विद्यालय न्यू चंडीगढ़ में बॉस का रक्तदान शिविर, 67 यूनिट रक्त जुटा

भवन विद्यालय न्यू चंडीगढ़ में बॉस का रक्तदान शिविर, 67 यूनिट रक्त जुटा

चंडीगढ़। भवंस ओल्ड स्टूडेंट्स सोसाइटी (बॉस) की ओर से शनिवार को भवन विद्यालय, न्यू चंडीगढ़ में थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत), पीजीआई चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अभिभावकों, पूर्व छात्रों, स्वयंसेवकों और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 67 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का आयोजन शिक्षा निदेशक एवं वरिष्ठ प्रधानाचार्या विनीता अरोड़ा और भवन विद्यालय न्यू चंडीगढ़ की प्रधानाचार्या इंदरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजकों ने बताया कि दोनों के सहयोग और प्रोत्साहन से यह सामाजिक पहल सफल रही। बॉस के मुख्य सलाहकार सीए केशव गर्ग, अध्यक्ष सीए दीपक गर्ग सहित कई सदस्यों ने स्वयं रक्तदान किया और लोगों को मानवता की सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, चिकित्सा दल और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बॉस भविष्य में भी सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सेवा से जुड़े कार्य जारी रखेगा।
भवन विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन ‘बॉस’ को मिला नया नेतृत्व, दीपक गर्ग बने अध्यक्ष
चंडीगढ़। भवन विद्यालय, सेक्टर-27 के पूर्व छात्रों के संगठन भवंस ओल्ड स्टूडेंट्स सोसाइटी (बॉस) में नेतृत्व परिवर्तन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीपक गर्ग ने नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष केशव गर्ग ने पदभार सौंपा। समारोह में भवन विद्यालय की डायरेक्टर एजुकेशन कम सीनियर प्रिंसिपल विनीता अरोड़ा, जूनियर विंग की प्रिंसिपल कुनिका शर्मा और वाइस प्रिंसिपल सुपर्णा बंसल विशेष रूप से मौजूद रहीं। अपने विदाई संबोधन में केशव गर्ग ने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों और स्कूल प्रशासन का आभार जताया। वहीं, नए अध्यक्ष दीपक गर्ग ने पूर्व छात्रों की भागीदारी बढ़ाने, स्कूल के साथ संबंध मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें अभिषेक लुबाना, अर्श और अंशुल को उपाध्यक्ष, नितिश को सचिव, आदिल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, सौरभ आचार्य और सिद्धार्थ बंसल को पीआर एवं स्पॉन्सरशिप हेड की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम समन्वयक के रूप में तनुश्री, गोविंद, युवराज और अगमप्रीत कौर को शामिल किया गया।



