प्रतिष्ठित साहित्यकार सुरेश सेठ की नवीनतम पुस्तक ’यादां दा सफर’ का हुआ प्रेम विज और सुभाष भास्कर ने किया विमोचन

प्रतिष्ठित साहित्यकार सुरेश सेठ की नवीनतम पुस्तक ’यादां दा सफर’ का हुआ प्रेम विज और सुभाष भास्कर ने किया विमोचन
चण्डीगढ़ : शिरोमणि साहित्यकार सुरेश सेठ की पंजाबी की पुस्तक ’यादां दा सफर’ उनके तथा प्रसिद्ध लेखक और चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के सचिव सुभाष भास्कर व ख्यात साहित्यकार प्रेम विज की उपस्थिति में हुआ। इस पुस्तक का अनुवाद सुभाष भास्कर ने किया है। भास्कर इस से पूर्व अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकों का अनुवाद कर चुके हैं। सुरेश सेठ अभी तक 51 पुस्तकों से हिंदी साहित्य को समृद्ध कर चुके हैं। साहित्यकार प्रेम विज ने भास्कर को बधाई देते हुए कहा कि अनुवाद कार्य बहुत मुश्किल होता है। अनुवादक को दोनों भाषाओं का ज्ञान होना जरूरी होता है। पठानकोट से पधारे प्रसिद्ध कहानीकार सैली बलजीत ने कहा की पुस्तक का पंजाबी में अनुवाद होने से पंजाबी पाठक भी इसका लाभ उठा सकेंगे। पुस्तक का प्रकाशन साहित्य कलश पब्लिकेशन, पटियाला ने किया है । इसमें महत्वपूर्ण 17 साहित्यकारों के संस्मरण शामिल है , जैसे जगजीत सिंह, सुदर्शन फाकर,शिव बटालवी ,आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ,डॉ वीरेंद्र मेहंदीरता, डॉ. इंदू बाली,कुमार विकल आदि हैं।




