news
पीएम की चण्डीगढ़-पंजाब फेरी पर निहंग बाबा राजा राज सिंह की वक्र दृष्टि

पीएम की चण्डीगढ़-पंजाब फेरी पर निहंग बाबा राजा राज सिंह की वक्र दृष्टि
चण्डीगढ़ : यदि पंजाबी ब्लडी फूल हैं, तो प्रधानमंत्री यहां क्या करने आ रहे हैं, ये कहना है निहंग बाबा राजा राज सिंह जी का, जिन्होंने चण्डीगढ़-मोहाली सीमा पर मोर्चा लगाया हुआ है।

निहंग बाबा जी ने ये बात चण्डीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों को इमोशनल ब्लडी फूल कहे जाने के संदर्भ में पत्रकारों को कही।
उन्होंने प्रधानमंत्री से ऐसे व्यक्ति को पार्टी से बाहर निकालने की मांग करते हुए कहा कि यदि मल्होत्रा जैसे लोग आपकी पार्टी में रहेंगे तो आपको आने वाले चुनाव में पंजाबियों से ठेंगा मिलेगा।



