नुक्कड़ नाटक जागो ग्राहक जागो का मंचन किया

नुक्कड़ नाटक जागो ग्राहक जागो का मंचन किया
चण्डीगढ़ : खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और कानूनी मेट्रोलॉजी विभाग, चंडीगढ़ के सहयोग से थिएटर आर्ट्स, चंडीगढ़ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक जागो ग्राहक जागो का मंचन कजहेड़ी व गांव मौलीजागरां-विकास नगर मे किया। इस नाटक को राजीव मेहता द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया। इस नाटक का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों और हकों के बारे में जागरूक करवाना था, ताकि वो बाजार से हर छोटी और बड़ी खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता और उसके निर्माण में क्या क्या चीज़ें इस्तेमाल की गई है उसके बारे में अच्छी तरह जान ले और खरीदी हुई प्रत्येक वस्तु का बिल जरूर ले और उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पेमेंट करने के बारे में जागरुक करना है। इस वर्ष विश्व उपभोक्ता हक दिवस का स्लोगन है सुरक्षित वस्तुओं का इस्तेमाल और आत्मविश्वासी उपभोक्ता।
पेमेंट करते समय क्या करें और क्या ना करें, ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित करें तथा सुरक्षित रहे तथा किसी भी दुकान से खरीदारी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वस्तु की गुणवत्ता तथा उसका भार और मूल्य जांचें और वस्तु का पक्का बिल अवश्य लें। हमेशा आईएसआई और बीएसटी प्रमाणित वस्तुएं ही खरीदे सस्ते मूल्य के चक्कर में कहीं आप धोखे का शिकार ना हो जाए। दर्शकों को बताया गया की खरीदारी करते समय आप दुकानदार से एमआरपी पर भी बहस कर सकते हैं और मूल्य कम करने के लिए कह सकते हैं । आज के इस बदलते युग में ऑनलाइन पेमेंट करना या लेना हम सबके लिए बहुत ही सुरक्षित विकल्प है इससे हम कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं।
ऑनलाइन पेमेंट करते हुए अपने पिन को गोपनीय रखें और अपना ओटीपी किसी से शेयर ना करें। तथा अपना पैन नंबर और आधार नंबर भी किसी को ना बताएं। नाटक द्वारा यह भी संदेश दिया गया कि यदि किसी ऑनलाइन पेमेंट करते या लेते समय धोखे का शिकार हुए हैं तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन और साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें। और सुरक्षित रहे।नाटक द्वारा लोगों को यह भी संदेश दिया गया कि राशन कार्ड विभाग डीबीटी सब्सिडी कार्ड वाले लोगों की ईकेवाईसी सितंबर 2024 से कर रहा है और अब यह सुविधा सांप्रदायिक केंद्र बापू धाम कॉलोनी, हैलो माजरा, धनास, विकास नगर, मौली जागरां व मलोया आदि में उपलब्ध है। जिनकी ईकेवाईसी अभी तक नहीं है वो अपने परिवार के अन्य सदस्यों की साथ फौरन करवाए। इस नाटक में भाग लेने वाले कलाकार राजीव मेहता, सतपाल सिंह, योगेश अरोड़ा, सनी संधू,,आशा सकलानी, मलकीत सिंह, राहुल वर्मा, हरप्रीत सिंह, मुनीश कपूर, संदीप कुमार और रविंदर सिंह रावत थे। संगीत योगेश अरोड़ा द्वारा प्रदान किया गया।



