news

‘द कादरी अल्टीमेट टूर्नामेंट’ का भव्य समापन, 12 टीमों ने दिखाया दमखम:

 

 

‘द कादरी अल्टीमेट टूर्नामेंट’ का भव्य समापन, 12 टीमों ने दिखाया दमखम:

चंडीगढ़।

युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘द कादरी अल्टीमेट टूर्नामेंट’ का भव्य फाइनल मुकाबला उत्साह, रोमांच और खेल भावना के माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का सफल आयोजन चेयरमैन नोमान कादरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लेकर पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया।

फाइनल मुकाबले के अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ चौधरी, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव इमरान मंसूरी तथा चंडीगढ़ कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन मोहम्मद शमीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर आसिफ चौधरी ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और भाईचारे का विकास करने का सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के चेयरमैन नोमान कादरी एवं उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

प्रदेश कांग्रेस सचिव इमरान मंसूरी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाती है और उन्हें समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। उन्होंने सभी 12 टीमों के खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन मोहम्मद शमीम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम में मोहम्मद अजीम, साहिल शर्मा, कल्पित बंसल, मनमोहन सिंह, सोनू रज़ा, श्यामलाल, अमन एवं रिंकू सहित अनेक गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

 

समारोह के अंत में मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं आयोजकों के साथ स्मृति-चित्र खिंचवाए तथा भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग देने का विश्वास दिलाया। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह, खेल भावना और भाईचारे की मिसाल बना रहा।

 

जारी कर्ता

इमरान मंसूरी, समाजसेवी एवं

चंडीगढ़ कांग्रेस सचिव

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *