Breaking News
news

दर्शन सिंह आरएलडी के स्थानीय सचिव नियुक्त 

जयंत चौधरी से मिला राष्ट्रीय लोक दल चंडीगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल

दर्शन सिंह आरएलडी के स्थानीय सचिव नियुक्त

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देते हुए दर्शन सिंह को चंडीगढ़ स्टेट बॉडी में सचिव पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

इस अवसर पर विद्या शंकर पाठक ने कहा कि दर्शन सिंह एक कर्मठ, ईमानदार और सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिनकी संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यशैली पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दर्शन सिंह के अनुभव, सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का लाभ समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा तथा उनके नेतृत्व में पार्टी का भविष्य और अधिक उज्जवल होगा।

 

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्शन सिंह ने सदस्यता अभियान को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यालय से सदस्यता फॉर्म भी प्राप्त किए और अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं तथा आम लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही।

 

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहा है और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। दर्शन सिंह की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा पार्टी को आगामी समय में इसका सकारात्मक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

++++++++

जयंत चौधरी से मिला राष्ट्रीय लोक दल चंडीगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल

नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

 

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय लोक दल, चंडीगढ़ प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के कौशल विकास मंत्री एवं जयंत चौधरी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों की जनसमस्याओं को मंत्री महोदय के समक्ष रखा तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, चंडीगढ़-पंजाब प्रभारी दिलप्रीत सिंह, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक, उपाध्यक्ष ललित भारतीय, राम मिलन गौड़, प्रदेश महासचिव प्रो. (डॉ.) विकास धवन, उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, उत्तर प्रदेश जलसा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रुद्रपुर राष्ट्रीय लोक दल के अनूप कुमार गर्ग, घनश्याम, अनूप , धर्मवीर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान चंडीगढ़ के लोगों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव को मजबूती से लड़ने एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।

कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करता रहेगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *