डीडी नेशनल पर 15 अगस्त को प्रसारित होगी ‘कश्मीर 1947’
डीडी नेशनल पर 15 अगस्त को प्रसारित होगी ‘कश्मीर 1947’
चण्डीगढ़ के हैं फिल्म के निर्माता, निर्देशक हेमंत गोस्वामी और डॉ. अमरप्रीत कौर
कलर करेक्शन और कलर क्रेडिट का कार्य भी चण्डीगढ़ के ही दयाल कृष्ण ने किया है
चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के इतिहास के एक महत्वपूर्ण और निर्णायक दौर को केंद्र में रखकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री ‘कश्मीर 1947’ का प्रसारण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे डीडी नेशनल पर किया जाएगा।
फिल्म का निर्देशन एवं निर्माण हेमंत गोस्वामी और डॉ. अमरप्रीत कौर ने किया है। डॉक्यूमेंट्री में वर्ष 1947 के दौरान कश्मीर की परिस्थितियों, वहां के लोगों और उस दौर में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं को ऐतिहासिक संदर्भों के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
‘कश्मीर 1947’ के माध्यम से इतिहास के उस दौर को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है, जिसने जम्मू-कश्मीर और भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास पर गहरा प्रभाव डाला। फिल्म के पोस्टर में कश्मीर की भौगोलिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के साथ वर्ष 1947 की घटनाओं और उस समय की परिस्थितियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

फिल्म के कलर करेक्शन और कलर क्रेडिट का कार्य दयाल कृष्ण ने किया है। निर्माताओं के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य दर्शकों को कश्मीर के इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराना है।
स्वतंत्रता दिवस पर डीडी नेशनल जैसे राष्ट्रीय प्रसारण मंच पर ‘कश्मीर 1947’ के प्रसारण को फिल्म से जुड़े लोगों ने महत्वपूर्ण अवसर बताया है।



