टिहरी-गढ़वाल विकास परिषद की कार्यकारिणी की बैठक 24 मई को गढ़वाल भवन में

टिहरी-गढ़वाल विकास परिषद की कार्यकारिणी की बैठक 24 मई को गढ़वाल भवन में

चण्डीगढ़ : टिहरी-गढ़वाल विकास परिषद, चंडीगढ़ के पदाधिकारियों की बैठक गढ़वाल भवन सेक्टर 29 ए चंडीगढ़ में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कार्यकारिणी के समक्ष 2 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा आगामी 24 मई, दिन रविवार को किया जाएगा। बैठक में टिहरी-गढ़वाल विकास परिषद के समस्त पदाधिकारी महिला प्रकोष्ठ एवं समस्त कार्यकारिणी आम बैठक की तिथि निर्धारित करेगी।
आम बैठक में टिहरी-गढ़वाल विकास परिषद की इस टीम द्वारा किए गए दो वर्षों के कार्यकाल का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया जाएगा, तथा आय-व्यय के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
गौरतलब है कि 1971 में स्थापित यह चंडीगढ़ दूसरी सबसे बड़ी संस्था है, जिसके सदस्यों की संख्या हजारों में है। संस्था के प्रधान दीपक उनियाल ने बताया कि आम बैठक के दौरान या इसके तुरंत बाद नवीन पदाधिकारीगण का चयन या निर्वाचन किया जाता है, जिसमें भारी संख्या में टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के सदस्य भागीदारी निभाते हैं।



