news

जीएमसीएच प्रबंधन को जेएसी का अल्टीमेटम : 12 मई दोपहर 12 बजे तक वार्ता करें, अन्यथा होगा प्रदर्शन

जीएमसीएच प्रबंधन को जेएसी का अल्टीमेटम : 12 मई दोपहर 12 बजे तक वार्ता करें, अन्यथा होगा प्रदर्शन

चण्डीगढ़ : जीएमसीएच-32 की जेएसी की कार्यकारिणी समिति की बैठक जेएसी जीएमसीएच-32 के प्रधान सुखबीर सिंह की अगुआई में गेट नंबर 3 पार्क में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जेएसी की सभी घटक यूनियनों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

जीएमसीएच संयुक्त कार्रवाई समिति-32 ने आज डायरेक्टर प्रिंसिपल को अंतिम पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी है कि अस्पताल के लंबित मुद्दों पर शीघ्र वार्ता हेतु समय निर्धारित किया जाए। साथ ही, सुरक्षा विभाग में लागू 15 दिनों के कथित अवैध ड्यूटी रोस्टर को तत्काल निरस्त कर 30 वर्षों से प्रचलित एक माह के रोस्टर को पुनः बहाल किया जाए।

 

जेएसी के प्रधान सुखबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त कार्रवाई समिति द्वारा कई बार अस्पताल प्रबंधन को ज्ञापन देकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं एवं जायज मांगों से अवगत कराया गया, तथा इन पर विचार-विमर्श हेतु बैठक का समय मांगा गया। किन्तु प्रबंधन की ओर से इस विषय में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में व्यापक रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि “प्रशासन की चुप्पी और सुरक्षा कर्मचारियों का शोषण स्वीकार्य नहीं है। सुरक्षा विभाग में जीईएम एटीसी क्लॉज 13(एच) के विरुद्ध जाकर जबरन रोस्टर बदला जा रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। प्रबंधन को तत्काल इस पर रोक लगानी चाहिए।”

 

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ओम कैलाश ने कहा कि कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का भेदभाव उचित नहीं है। सुरक्षा विभाग के ड्यूटी रोस्टर में बदलाव अत्यंत आपत्तिजनक है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए, अन्यथा इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

 

वार्ड अटेंडेंट यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने भी कहा कि समिति द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रबंधन द्वारा अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

 

जेएसी ने स्पष्ट किया है कि यदि 12 मई, मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक अस्पताल प्रबंधन वार्ता के लिए आगे नहीं आता, तो उसी दिन दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक जीएमसीएच-32 परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। यदि मांगों पर सहमति बन जाती है, तो प्रदर्शन स्थगित कर दिया जाएगा।

 

इस आंदोलन को जेएसी की 16 घटक यूनियनों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें वार्ड अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ, अग्निशमन कर्मी, लिफ्ट ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एसी प्लांट, गैस प्लांट, ग्रिड आशादीप-31, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान-32 सहित अन्य यूनियनें शामिल हैं।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *