news

चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज़ ने सदस्यों से राष्ट्रीय हित में कदम उठाने की अपील की

चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज़ ने सदस्यों से राष्ट्रीय हित में कदम उठाने की अपील की

चण्डीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय हित में की गई हालिया अपील के मद्देनज़र, चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज़ (सीसीआई) ने अपने सभी सदस्यों से अगले एक वर्ष तक कुछ महत्वपूर्ण कदम अपनाने का आग्रह किया है।

सीसीआई के अध्यक्ष सुरिंदर गुप्ता ने उद्योगपतियों और उद्यमियों से सोने की खरीद से बचने, ईंधन की बचत करने, अनावश्यक यात्रा कम करने, अत्यंत आवश्यक होने पर ही विदेश यात्राएं करने तथा जहां संभव हो, वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की अपील की है।

इन उपायों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। चैंबर ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कर्मचारियों और सहयोगियों के बीच भी जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *