किदार अदबी ट्रस्ट, पंचकूला ने धूमधाम से मनाया विशेष अंतरराष्ट्रीय मासिक काव्य उत्सव

किदार अदबी ट्रस्ट, पंचकूला ने धूमधाम से मनाया विशेष अंतरराष्ट्रीय मासिक काव्य उत्सव
पंचकूला : किदार अदबी ट्रस्ट, पंचकूला ने धूम धाम से मनाई आनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी, जिसे काव्य जगत के प्रसिद्ध गुणीजन ने समसामयिक कविताओं से सराबोर कर दिया। सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री किदारनाथ किदार जी द्वारा स्थापित किदार अदबी ट्रस्ट, पंचकुला द्वारा हर माह पंचकुला, चंडीगढ़, मोहाली व देश विदेश के साहित्यकारों के लिए काव्य गोष्ठी का प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध करवाता है। इस माह की सबरस काव्य गोष्ठी का अंतर्राष्ट्रीय आयोजन ऑनलाइन ज़ूम माध्यम से किया गया जिसमे ट्राई सिटी के साथ देश विदेश के कवियों/ साहित्यकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी ने अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से सभी रंगों की कविताओं की इस काव्य गोष्ठी में अपनी आहुतियाँ दीं। किदार अदबी ट्रस्ट साहित्य के लिए पंचकुला चंडीगढ़ व मोहाली के संबद्ध कवि/ साहित्यकार सदा समर्पित भाव से इस काव्य गोष्ठी के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं और समय समय पर साहित्य के अनेक कार्यक्रम करके उनको याद करते रहते हैं, इसी कड़ी में हर महीने उनकी याद में कवि गणेश दत्त अन्य सभी कवियों और साहित्यकारों के सहयोग से काव्य गोष्ठी का हर माह आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले रचनाकार रहे प्रेम विज, अश्वनी कुमार, प्रतिभा सिंह, डॉ संगीता शर्मा कुन्द्रा, सोमेश गुप्ता, पूजा त्यागी, कृष्णा गोयल, सरोज चोपड़ा पद्म, दर्शना सुभाष पाहवा, सुरजीत सिंह धीर, गणेश दत्त बजाज, कृष्णा गोयल, संगीता पुखराज, निम्मी वशिष्ठ, विजय वर्मा, ममता ग्रोवर, नीरू मित्तल और कनाडा से पूनम कोचर। सभी काव्य जगत के सतत रचनाकारों ने अपनी अपनी रचनाएं खूबसूरती से प्रस्तुत कीं। केदार नाथ केदार जी का विडिओ के माध्यम से कविता पाठ हुआ और स्मृतियों को ताज़ा किया गया। अंत मे गणेश दत्त जी ने सभी आए हुए साहित्यकारों व आमंत्रित महनुभावों का आभार व्यक्त किया। हर माह होने वाले सबरस कवि दरबार/ कवि गोष्ठी मे सभी जुडते रहे, इस अनुरोध के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



