एक पेड़ हो हर कवि के नाम : कविवर प्रेम विज

एक पेड़ हो हर कवि के नाम

चण्डीगढ़ : संवाद-साहित्य मंच की ओर से ‘एक पेड़ कवि के नाम’ काव्य गोष्ठी का आज ऑनलाइन आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि विजय कपूर थे। कार्यक्रम का संचालन कविवर गणेश दत्त बजाज, स्वागत कवि प्रेम विज और धन्यवाद डॉ संगीता शर्मा कुंद्रा गीत ने किया।

कविवर प्रेम विज ने विषय पर कविता पेश करते हुए कहा -‘हर कविता का /यही पैगाम/एक पेड़ हो/ हर कवि के नाम’। डॉ. प्रज्ञा शारदा ने कुदरत का जिक्र करते हुए कहा- ‘ कौन है जो पानी में शीतलता /नदी का नटखटपन दिखला रहा है।
विजय कपूर ने कहा – ‘जब हम एक पेड़ को/ काटते हैं/ तो हम अपने ही भीतर के हिस्से को काटते हैं।’
काव्य गोष्ठी में कृष्ण गोयल, गणेश दत्त बजाज, ललिता पुरी, डॉ दलजीत कौर, डॉ प्रज्ञा शारदा, अमृत सोनी, प्रेम विज, डॉ संगीता शर्मा कुंद्रा गीत, विजय कपूर आदि ने रचनाएं पेश कर माहौल को हरा-भरा बना दिया।



