news

इंडोनेशिया के चर्चित शायर आशीष शर्मा से हुआ भावपूर्ण रूबरू, सजी काव्य संध्या

इंडोनेशिया के चर्चित शायर आशीष शर्मा से हुआ भावपूर्ण रूबरू, सजी काव्य संध्या

चण्डीगढ़ : साहित्यिक संस्था “संवाद साहित्य मंच” के तत्वावधान में आज विशेष ऑनलाइन “रूबरू” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें इंडोनेशिया के प्रसिद्ध शायर आशीष शर्मा मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम ने देश-विदेश के साहित्य प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ते हुए काव्य और संवेदना का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत संवाद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि प्रेम विज द्वारा आशीष शर्मा के प्रभावशाली परिचय से हुई। उन्होंने बताया कि आशीष शर्मा पेशे से इंजीनियर हैं, लेकिन साहित्य के प्रति उनके गहरे लगाव ने उन्हें एक सफल शायर के रूप में स्थापित किया है। उनकी अब तक चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और इंडोनेशिया में रहकर वे अपनी साहित्यिक संस्था “एल.पी.जी. आई. साहित्य एसोसिएशन” के माध्यम से भारतीय साहित्य एवं संस्कृति का निरंतर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मंच के उपाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने सभी आमंत्रित साहित्यकारों का हार्दिक स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन सलाहकार गणेश दत्त बजाज द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि शायर आशीष शर्मा ने अपनी चुनिंदा कविताओं और ग़ज़लों का सजीव पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने साझा किया कि उनकी काव्य-एल्बम को लाखों श्रोताओं द्वारा सराहा जा चुका है और उनकी संस्था अब तक 200 से अधिक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। इस अवसर पर डॉ. दलजीत कौर, डॉ. विमल कालिया, डॉ. अशोक वडेरा, परमिंदर सोनी, दर्शना पाहवा, प्रतिभा सिंह, डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा, प्रेम विज, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, अमृत सोनी, गणेश दत्त बजाज, आर.के. भगत, डॉ. निर्मल सूद, अनिल चिंतक सहित अनेक कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को समृद्ध किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *