Breaking News
news

इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन मे जुटे देश-विदेश के कलाकार

इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन मे जुटे देश-विदेश के कलाकार

चण्डीगढ़ : पंजाब ललित कला अकादमी, सेक्टर 16 में तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन’ का आयोजन डॉ. पुष्पिंदर कौर, संस्था ‘सोशल सब्सटेंस’ और ‘कला फ्यूजन’ चंडीगढ़ के संयुक्त सहयोग से 30 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के दूसरे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि बलजीत कौर (अध्यक्ष, पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस) और सुमीत दुआ (अध्यक्ष, पंजाब ललित कला अकादमी, चंडीगढ़) द्वारा किया गया।इस अवसर पर विशेष अतिथि प्रो. परमजीत सिंह पूर्व रजिस्ट्रार पी यू,,डॉ. शरणजीत सिंह,पूर्व डायरेक्टर नाइपर मोहाली,रविंदर सिंह बिल्ला, पूर्व सलाहकार सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग,सम्रिता कौर गिल, आईआरएस, अतिरिक्त कमिश्नर, सीजीएसटी, लुधियाना, पुनीत मदान और संयोजक डॉ. अरुण बंसल सहित कला जगत की कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं। उद्घाटन समारोह के दौरान चंडीगढ़ के प्रसिद्ध वायलिन वादक मनदीप सिंह की सुरीली प्रस्तुति ने पूरे माहौल को सकारात्मकता और उत्साह से भर दिया।इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सिंगापुर, कनाडा सहित भारत के पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के 64 से अधिक प्रोफेशनल व उभरते हुए कलाकारों ने भाग लिया है। प्रदर्शनी में चारकोल आर्ट, वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट, फोटोग्राफी, माइक्रो मोज़ेक वर्क, कला और शिल्प, रेजिन आर्ट, वॉटर कलर, स्कल्पचर, रियलिस्टिक आर्ट वर्क, एम्ब्रॉयडरी आर्ट वर्क, वेलवेट यार्न, टेक्सटाइल वेस्ट आर्ट वर्क, मंडला आर्ट, सस्टेनेबल आर्ट और पेपर मैशे आर्ट वर्क आदि के खूबसूरत स्टॉल लगाए गए है ।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *