आणंद में ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा गुजरात प्रदेश की विशेष बैठक संपन्न:

आणंद में ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा गुजरात प्रदेश की विशेष बैठक संपन्न:

गुजरात में सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
आणंद, गुजरात।
आंणद, गुजरात / चंडीगढ़ 10.08.2026

राजबीर सिंह भारतीय ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि आज गुजरात के शहर आणंद में ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजी.) गुजरात प्रदेश की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक प्रदेश अध्यक्ष भाई किरीट परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि बैठक में ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बहादुर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अमरीक सिंह बंगड़ तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रीना गावस्कर वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य गुजरात प्रदेश में महासभा को और अधिक मजबूत करना तथा संगठन का विस्तार करना रहा। इस अवसर पर गुजरात प्रदेश में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई।
बैठक में मौजूद गुजरात प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महासभा को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बहादुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा तथा समाज के लोगों को उनके अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना होगा।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अमरीक सिंह बंगड़ ने कहा कि ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा पूरे देश में बाबा साहेब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रदेशों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि महासभा का उद्देश्य संगठन का विस्तार करने के साथ-साथ सामाजिक समानता, शिक्षा, अधिकारों और संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रीना गावस्कर वाल्मीकि ने महिलाओं की संगठन में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए भाइयों से अपील की कि वे अपनी पत्नियों और परिवार की महिलाओं को भी महासभा के साथ जोड़कर चलें। उन्होंने कहा कि समाज की आधी आबादी महिलाओं की है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना बाबा साहेब के सपनों को पूरी तरह साकार करना संभव नहीं है।
चंडीगढ़ संयोजक, राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि गुजरात में सदस्यता अभियान की शुरुआत संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देशभर में महासभा को मजबूत करने के लिए इसी प्रकार प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मार्ग दिखाया है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल भाषणों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने सामाजिक जीवन में अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
उन्होंने बताया बैठक के अंत में गुजरात प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा बाबा साहेब के विचारों एवं संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
राजबीर सिंह भारतीय
संयोजक, चंडीगढ़
ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (पंजी.)


