news

काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने सेक्टर 41-बी में ओपन एयर जिमनास्टिक्स का उद्घाटन किया

काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने सेक्टर 41-बी में ओपन एयर जिमनास्टिक्स का उद्घाटन किया

चण्डीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने अपने वार्ड के गांव बुटेरला के प्रवेश द्वार पर (सेक्टर 41-बी) स्थित ग्रीन बेल्ट (ट्यूबवेल वाले पार्क) में ‘ओपन एयर जिमनास्टिक्स’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर वार्ड के बड़ी संख्या में निवासी मौजूद थे।

इस अवसर पर बोलते हुए काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि हमारे वार्ड के लिए यह बहुत खुशी का दिन है कि हम सभी को स्वस्थ रखने के लिए इस ‘ओपन एयर जिम’ का उद्घाटन किया गया है। यह जिम हमारे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को नशीले पदार्थों और बुरी आदतों से दूर रखेगा और उन्हें खेल-कूद और सेहत की ओर प्रेरित करेगा। आइए हम सब रोज़ाना यहाँ आकर व्यायाम करने का संकल्प लें और इस जिम की मशीनों के रखरखाव को भी अपनी ज़िम्मेदारी समझें।

 

उन्होंने कहा कि उद्घाटन के समय छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में जो भारी उत्साह दिखा, उससे पता चलता है कि उनके वार्ड के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं खुश हैं और वे एक बहुत ही नेक काम करने में सफल रहे हैं।

काउंसलर हरदीप सिंह ने वार्ड निवासियों से अपील की कि वे ऐसी सुविधाओं का लाभ उठाएं ताकि बीमारियों से बचकर शरीर को स्वस्थ रखा जा सके। खासकर बच्चों को इन ओपन एयर सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

 

इस मौके पर गुरमुख सिंह सरपंच, कमलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, सेवा सिंह, अवतार सिंह, सुच्चा सिंह, बलबीर सिंह सैनी, करतार राणा, हरजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *