Breaking News
news

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के धार्मिक बोर्डों पर लगा भारी जुर्माना हटने पर भगवान वाल्मीकि सभा ने प्रशासक का जताया आभार

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के धार्मिक बोर्डों पर लगा भारी जुर्माना हटने पर भगवान वाल्मीकि सभा ने प्रशासक का जताया आभार

प्रतिनिधिमंडल ने सतिंदर सिंह और दविंदर सिंह की अगुआई में गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की

 

चण्डीगढ़ : भगवान वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर वर्ष 2019 में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान लगाए गए धार्मिक बोर्डों को लेकर भगवान वाल्मीकि सभा, चंडीगढ़ के तत्कालीन प्रधान गुरचरण सिंह पर लगाए गए भारी जुर्माने को हटाए जाने पर सभा ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का आभार व्यक्त किया।

इस संबंध में भगवान वाल्मीकि सभा के प्रतिनिधिमंडल ने सतिंदर सिंह और दविंदर सिंह की अध्यक्षता में गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और लंबे समय से लंबित इस मामले के समाधान पर धन्यवाद व्यक्त किया।

वर्ष 2019 में भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा के दौरान शहर में धार्मिक बोर्ड लगाए गए थे। इस मामले में नगर निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए गुरचरण सिंह पर करीब 68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। मामला कई वर्षों से लंबित था और इसे वापस लेने की मांग लगातार उठती रही।

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि संबंधित बोर्ड किसी व्यावसायिक प्रचार के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक आयोजन और शोभायात्रा से जुड़े थे। ऐसे में भारी आर्थिक दंड हटाया जाना वाल्मीकि समाज के लिए बड़ी राहत है।

भगवान वाल्मीकि सभा ने इस मामले को सकारात्मक रूप से हल करवाने में योगदान देने वाले चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों, शहर की विभिन्न राजनीतिक हस्तियों और पार्षदों का भी आभार जताया। विशेष रूप से देवेंद्र (डीएमसी) के योगदान का उल्लेख किया गया।

सभा ने कहा कि इस मामले का समाधान सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ। विभिन्न स्तरों पर सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने इस विषय को प्रशासन के समक्ष उठाया, जिसके बाद लंबे समय से लंबित मांग का समाधान हुआ।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं से जुड़े इस मामले में राहत मिलने से समाज में सकारात्मक संदेश गया है।

 

इस अवसर पर सोनिया चडेरवाल, बिरेंद्र रॉय, ओम पाल चौटाला, सुश्री सम्प्रीति व शैरी आदि भी मौजूद रहे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *