news

सांसद निधि से मिली राशि से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत : मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन

Writing

सांसद मनीष तिवारी ने इंदिरा कॉलोनी में CCTV कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद निधि से मिली राशि से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत : मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन

मनीमाजरा, चंडीगढ़। इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा सेक्टर-13 चंडीगढ़ में CCTV कैमरों का विधिवत उद्घाटन सांसद मनीष तिवारी ने किया। ये CCTV कैमरे सांसद निधि (MPLAD) से उपलब्ध करवाई गई राशि से स्थापित किए गए हैं। कैमरों की स्थापना से इंदिरा कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा चोरी, नशाखोरी, छेड़छाड़ और अन्य असामाजिक एवं गैर-कानूनी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने में पुलिस एवं प्रशासन को मदद मिलेगी।

1 मई 2025 को रखी गई थी CCTV कैमरों की मांग

मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, मनीमाजरा चंडीगढ़ का प्रतिनिधिमंडल 1 मई 2025 को सांसद मनीष तिवारी से मिला था। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के प्रधान श्याम सुंदर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय तथा चेयरमैन सुभाष धीमान शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरा कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV कैमरे लगाने की मांग सांसद के समक्ष रखी और इस संबंध में प्रार्थना पत्र भी सौंपा।

सांसद मनीष तिवारी ने स्थानीय निवासियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा तथा सांसद निधि से CCTV कैमरों के लिए राशि उपलब्ध करवाई। इसके परिणामस्वरूप 16 अगस्त 2026 को इंदिरा कॉलोनी में CCTV कैमरे स्थापित किए गए और उनका विधिवत उद्घाटन किया गया।

एसोसिएशन ने सांसद मनीष तिवारी का जताया आभार

मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने इस जनहित के कार्य के लिए सांसद मनीष तिवारी का हार्दिक धन्यवाद किया तथा इंदिरा कॉलोनी के समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

एसोसिएशन ने कहा कि CCTV कैमरे केवल निगरानी का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों

की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इनके माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधों की रोकथाम करने तथा किसी घटना की स्थिति में जांच में पुलिस और प्रशासन को सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

कांग्रेस नेताओं सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में एच.एस. लक्की, प्रधान, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी; दीपक लुबाणा, यूथ विंग प्रधान; सचिव इमरान मंसूरी; वासीम खान; सुरजीत सिंह ढिल्लों, कांग्रेस जिला प्रधान; संजीव गाबा, ब्लॉक प्रधान; शमीम अहमद, उपाध्यक्ष; एडवोकेट अरुण वशिष्ठ; उर्वशी शर्मा, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता; शाहिल चांवर, यूथ कांग्रेस स्पोक्समैन; नेतराम राणा; राजबीर सिंह भारतीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन; सतबीर प्रधान; सुरेन्द्र कुमार; सुनील पारखी; बलबीर भूम्बक; महिला नेत्री रफ़ीकन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एसोसिएशन की ओर से सांसद मनीष तिवारी, चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान एच.एस. लक्की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद सुभाष धीमान, चेयरमैन, मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, मनीमाजरा चंडीगढ़ ने किया।

जनप्रतिनिधि और जनता के सहयोग का सकारात्मक परिणाम

एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि इंदिरा कॉलोनी में CCTV कैमरों की स्थापना इस बात का सकारात्मक उदाहरण है कि जब स्थानीय निवासी अपनी समस्याओं और मांगों को संगठित होकर जनप्रतिनिधियों के सामने रखते हैं तथा जनप्रतिनिधि उन मांगों को गंभीरता से लेकर प्रशासन तक पहुंचाते हैं, तो जनहित में सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि CCTV कैमरों की स्थापना के बाद इंदिरा कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। एसोसिएशन भविष्य में भी मनीमाजरा क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा, सुविधा और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

जारीकर्ता:

सुभाष धीमान

चेयरमैन

मनीमाजरा EWS रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन

मनीमाजरा, चंडीगढ़

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *