news

नगर खेड़ा गुग्गा माड़ी में सावन मास के उपलक्ष्य में विशाल लंगर एवं हवन का आयोजन

नगर खेड़ा गुग्गा माड़ी में सावन मास के उपलक्ष्य में विशाल लंगर एवं हवन का आयोजन

मनीमाजरा (चंडीगढ़): सावन मास के पावन अवसर पर नगर खेड़ा गुग्गा माड़ी, माड़ी वाला टाउन द्वारा धार्मिक श्रद्धा एवं जनकल्याण की भावना से विशाल हवन यज्ञ एवं लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा समाज एवं राष्ट्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यह संपूर्ण कार्यक्रम माड़ी भगत छत्रपाल पाल की अगुवाई में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन यज्ञ से हुई, जिसमें नगर की सुख-शांति, देश की उन्नति, सामाजिक सौहार्द तथा मानव कल्याण की कामना की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए खीर-पुए, छोले-पूरी सहित स्वादिष्ट लंगर का आयोजन किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

इस अवसर पर केसर सिंह, परमिंदर गिल, जुगनू, सोनू, साहिल, सुखविंदर सिंह, रंधीर सिंह,मोगेड़ बिल्ला, बब्बू, मनदीप टीवाना, मनोज लांबा,पिंटू, बग्गा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और सेवा कार्य में भाग लिया। सभी ने मिलकर लंगर सेवा में सहयोग किया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी तलविंदर सिंह को भी कार्यक्रम में शामिल होकर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने लंगर सेवा में भाग लेते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकता, भाईचारे और सेवा भावना के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को मजबूत बनाते हैं।

आयोजन समिति ने बताया कि सावन मास में आयोजित यह कार्यक्रम हर वर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों का विशेष योगदान रहा।

अंत में सभी श्रद्धालुओं ने समाज, प्रदेश एवं देश की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आयोजन को सफल बनाया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *