वॉयस फॉर फंडामेंटल राइट्स” की मांग: रायपुर खुर्द स्कूल और गांव कजहेड़ी स्कूल की सड़कों की तुरंत मरम्मत हो।

दिनांक: 22 जुलाई 2026
स्थान: चंडीगढ़
वॉयस फॉर फंडामेंटल राइट्स” की मांग: रायपुर खुर्द स्कूल और गांव कजहेड़ी स्कूल की सड़कों की तुरंत मरम्मत हो।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के अधिकार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं – विक्रम सिंह_

चंडीगढ़ : सामाजिक कार्यकर्ता*”वॉयस फॉर फंडामेंटल राइट्स”* के प्रतिनिधि श्री *विक्रम सिंह* ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर *सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर खुर्द* और *गांव कजहेड़ी, सरकारी स्कूल सेक्टर-52, चंडीगढ़ यूटी* के आसपास की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
श्री विक्रम सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में इन सड़कों पर गहरा कीचड़, जलभराव और कूड़ा-कचरा जमा हो जाता है। इसके कारण प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी और सुरक्षा जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन भरे रास्ते और गड्ढों की वजह से बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं और कई बच्चे स्कूल आने से वंचित भी हो रहे हैं।
*संगठन की प्रमुख मांगें:*
1. *तत्काल मरम्मत:* चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम को निर्देश दिए जाएं कि जीएसएसएस रायपुर खुर्द और गांव कजहेड़ी की सभी पहुंच सड़कों की तुरंत मरम्मत और समतलीकरण किया जाए।
2. *उचित जल निकासी:* मानसून के दौरान जलभराव और कीचड़ को रोकने के लिए पक्की नालियों और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
3. *सुरक्षित बुनियादी ढांचा:* छात्रों के लिए पक्के, साफ-सुथरे और अच्छी रोशनी वाले फुटपाथ बनाए जाएं, ताकि हर बच्चे को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में शिक्षा मिल सके।
श्री विक्रम सिंह ने कहा, _”माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को तभी साकार किया जा सकता है जब हमारे बच्चों को सुरक्षित होकर स्कूल जाने का अधिकार मिले। शिक्षा तक सुरक्षित पहुंच हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। हमें पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में इस जनहित के मुद्दे पर प्राथमिकता से कार्रवाई होगी और बच्चों को तुरंत राहत मिलेगी।”_
“वॉयस फॉर फंडामेंटल राइट्स” का मानना है कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।
जारीकर्ता:
विक्रम सिंह
वॉयस फॉर फंडामेंटल राइट्स
मकान नं. 233, ग्राम कजहेड़ी, सेक्टर-52, चंडीगढ़ – 160036
मोबाइल: 9872197252


