news
चंडीगढ़ में सड़कें खाली और मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन रहें अलर्ट, चेतावनी को न करें नजरअंदाज

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में भीषण गर्मी और लू के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। मंगलवार को सड़कों पर आवाजाही काफी कम दिखी। बाजारों में भी सन्नाटा रहा। पर्यटक स्थलों पर भी लोगों की संख्या घट गई है।

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, और स्वास्थ्य विशेषज्ञ डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक से बचाव की सलाह दे रहे हैं।




