news
स्टीफनियन किंग्स की न्यू चंडीगढ़ एकेडमी पर विशाल जीत

स्टीफनियन किंग्स की न्यू चंडीगढ़ एकेडमी पर विशाल जीत

राय क्रिकेट एकेडमी, नयागांव में चल रहे हाट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में स्टीफनियन किंग्स ने न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी को 209 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। स्टीफनियन किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में छह विकेट खोकर 289 रन बनाए। उनकी ओर से अधिराज कांसल के शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में 22 चौकों और एक छक्के की बदौलत 100 रन बनाए। अभिनंदित शर्मा ने भी 35 गेंदों में 64 रन बनाए। जवाब में न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की टीम महज 80 रनों पर ढेर हो गई। उनकी ओर से एकलव्य बंसल ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। स्टीफनियन किंग्स की ओर से अभिजय सिंह से शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।




