news
पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में श्री हनुमान मंदिर, हल्लोमाजरा में नाग पंचमी पर्व व दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया

पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में श्री हनुमान मंदिर, हल्लोमाजरा में नाग पंचमी पर्व व दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया

चण्डीगढ़ : पावन पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में श्री हनुमान मंदिर, हल्लोमाजरा में आज सुबह भगवान शिवजी को दूध अर्पित कर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से नाग पंचमी पर्व मनाया गया। सांयकाल दाऊजी महाराज का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर केक काटकर भक्तों ने आनंद उत्सव मनाया और पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम एवं राधे-राधे के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान विजय गोयल जी एवं सोशल वर्कर अरविंद सिंह भी उपस्थित रहे।




