news

पार्षदों को खुद संभालनी पड़ रही फाइलों की जिम्मेदारी

पार्षदों को खुद संभालनी पड़ रही फाइलों की जिम्मेदारी

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ नगर निगम के कई पार्षद अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों की फाइलें निकलवाने और लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं सर्कल कार्यालय में बैठकर कर्मचारियों के साथ काम करवाते नजर आ रहे हैं। नगर निगम के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग में अधीक्षण अभियंता का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार अधीक्षण अभियंता रोड को दिया गया है, जिसके चलते विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिम्मेदारी होने के कारण संबंधित अधिकारी को जन स्वास्थ्य से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों को समझने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिससे फाइलों के निस्तारण और विकास कार्यों की गति धीमी हो गई है। पार्षद बंटी के अनुसार निचले स्तर के कर्मचारियों पर भी कार्य का अत्यधिक दबाव है। सीमित स्टाफ के कारण कर्मचारियों को एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं, जिससे आम जनता से जुड़े कार्यों में देरी हो रही है। उन्होंने प्रशासन और निगम अधिकारियों से मांग की कि खाली पद को जल्द भरा जाए ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *