news

चण्डीगढ़ तमिल संगम द्वारा 56वाँ चित्रई तिरुविझा समारोह धूमधाम से संपन्न

चण्डीगढ़ तमिल संगम द्वारा 56वाँ चित्रई तिरुविझा समारोह धूमधाम से संपन्न

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ तमिल संगम (साउथ इंडियन सोशल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन) द्वारा आयोजित 56वाँ वर्षगांठ समारोह चित्रई तिरुविझा 2026 आज भारती भवन, सेक्टर 30-बी में बड़े उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में तमिल समुदाय के सदस्यों, सांस्कृतिक प्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद मनीष तिवारी रहे। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी अरविंद आईएएस सहित विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी), पटियाला की सांस्कृतिक टीम तथा प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य संस्था लास्य क्षेत्रम द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने समारोह की शोभा को और बढ़ाया।

समारोह में भरतनाट्यम, लोक नृत्य, भक्ति संगीत तथा बच्चों एवं महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाया। दर्शकों ने कार्यक्रमों एवं उत्कृष्ट आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह समारोह भव्य एवं यादगार बना।

यह कार्यक्रम संगम के अध्यक्ष जी. माधवन आईएएस (सेवानिवृत्त) एवं महासचिव एसपी राजशेखरन के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित किया गया।

चंडीगढ़ तमिल संगम ने भविष्य में भी तमिल भाषा, संस्कृति एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने हेतु ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *