news

कमल सिसोदिया द्वारा दिव्यांग एवं वंचित वर्गों के साथ जन्मदिन मनाया

कमल सिसोदिया द्वारा दिव्यांग एवं वंचित वर्गों के साथ जन्मदिन मनाया

*जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्तियों के लिए कृत्रिम पैर, दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए एआई आधारित स्मार्ट चश्मे तथा श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए हियरिंग एड के साथ भोजन सामग्री का वितरण किया*

 

13वीं बटालियन सीआरपीएफ ने तेरा-तेरा फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

 

चण्डीगढ़ : 13वीं बटालियन सीआरपीएफ की कमांडेंट कमल सिसोदिया ने संवेदनशीलता और सामाजिक कल्याण की अपनी वैचारिक भावना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना जन्मदिन दिव्यांगजनों, बुजुर्गों एवं समाज के वंचित वर्गों के बीच मनाया और उन्हें हर स्थिति में प्रसन्नचित इश्वर के प्रति कृतज्ञ बने रहकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर उन्होंने गुलाटी भवन सेक्टर 33 चंडीगढ़ में जरुरतमंदो को व्हीलचेयर, चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्तियों के लिए कृत्रिम पैर, दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए एआई आधारित स्मार्ट चश्मे तथा श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए हियरिंग एड के साथ भोजन सामग्री का वितरण किया। इन प्रयासों का उद्देश्य उनकी जरुरतमंदो को आवश्यकतानुसार गतिशीलता, आत्मनिर्भरता, गरिमा और जीवन स्तर में सुधार लाने का है। यह पहल तेरा तेरा फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुई, जिसके सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और इस पुनीत कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

श्रीमती सिसोदिया प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन को समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ मनाने की इस परंपरा को निरंतर निभाती आ रही हैं। वे एक संवेदनशील लेखिका एवं समर्पित समाज सेविका भी हैं, जो सतत समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहकर अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।

उनका कार्य केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। वे पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी एवं मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने आत्मीयता के भाव से उनके दुख-दर्द को समझते हुए उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

 

इस अवसर पर श्रीमती सिसोदिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत अनुभवों ने उन्हें दिव्यांगजनों की समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील बनाया है। उनका मानना है कि दिव्यांगजनों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है, क्योंकि जरुरतमन्दो की सेवा ही ईश्वरीय सेवा है जिसमे ईश्वर का वास होता है। इसी भावना के साथ वे निरंतर समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहती हैं।

ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों को सीधा लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं कि वे अपने विशेष अवसरों को संवेदनशीलता, समावेशिता और सेवा भाव के साथ मनाएं एवं सेवा के प्रति तत्पर रहे।

 

 

Kamal Sisodiya Celebrates Her Birthday with Differently-Abled and Underprivileged Sections

 

 

Chandigarh : Smt. Kamal Sisodiya, presently serving as Commandant, 13th Battalion CRPF, set a remarkable example of compassion and social responsibility by celebrating her birthday with differently-abled individuals, elderly citizens, and underprivileged sections of society. On this occasion, she inspired them to remain cheerful in every situation, stay grateful to God, and continue progressing on the path of duty.

The event was held at Gulati Bhawan, Sector 33, Chandigarh, where essential assistive aids were distributed to those in need. These included wheelchairs, artificial legs for individuals with mobility challenges, AI-powered smart glasses for the visually impaired, and hearing aids for those with hearing disabilities, along with the distribution of food supplies. The initiative aimed at enhancing mobility, self-reliance, dignity, and overall quality of life of the beneficiaries.

Smt. Sisodiya has been consistently following the tradition of celebrating her birthday every year with the weaker and needy sections of society. She is also a sensitive author and a dedicated social worker, continuously engaged in humanitarian efforts and serving as a source of inspiration for many.

Her work extends beyond any one region. She has actively contributed to the welfare of differently-abled individuals across various parts of the country, including the North Eastern states, Jammu & Kashmir, Chhattisgarh, Rajasthan, Uttar Pradesh, and Madhya Pradesh. With deep empathy, she has worked towards understanding their challenges and has made significant efforts to empower them through skill development and self-reliance initiatives.

This initiative was carried out with the support of “Tera Tera Foundation,” whose members actively participated in organizing the event and contributed significantly to its success.

Speaking on the occasion, Smt. Sisodiya shared that her personal experiences have made her more sensitive toward the challenges faced by differently-abled individuals. She believes that serving the needy is equivalent to serving God, as divinity resides in acts of compassion and service. With this belief, she continues to dedicate herself to social welfare activities.

Such initiatives not only directly benefit the underprivileged but also inspire others in society to celebrate their special occasions with sensitivity, inclusivity, and a spirit of service.

 

 

 

 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *