news

हम सभी को अपने हिस्से की जन कल्याण सेवाएँ किसी भी रूप में करते रहनी चाहिए : डॉ. रूबी चौहान

मनुष्य की यही सच्ची मानवता है कि वह समाज में सेवा भाव रखते हुए जन कल्याण के लिए प्रयास करें : डॉ एचएस सभ्रवाल

 

हम सभी को अपने हिस्से की जन कल्याण सेवाएँ किसी भी रूप में करते रहनी चाहिए : डॉ. रूबी चौहान

आयुध निर्माणी, चण्डीगढ़ के कर्मियों के लिए अमृत कैंसर फाउंडेशन एवं तेरा ही तेरा मिशन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

 

चण्डीगढ़ : आयुध निर्माणी, चण्डीगढ़ के आयुध क्लब, सेक्टर 29-ए में ऑप्टेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रूबी चौहान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य कैंप के तहत ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग (मैमोग्राफी टेस्ट), नेत्र जांच (आई चेकअप) तथा बोन डेंसिटी कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप मानव सेवा में समर्पित अमृत कैंसर फाउंडेशन एवं तेरा ही तेरा मिशन हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ हरजीत सिंह सभ्रवाल एवं उनकी टीम के सहयोग से करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऑप्टेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रूबी चौहान के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। आयुध निर्माणी, चण्डीगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक दुष्यंत कुमार इस कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ सभ्रवाल ने कहा कि मनुष्य की यही सच्ची मानवता है कि वह समाज में सेवा भाव रखते हुए जन कल्याण के लिए प्रयास करें। हमारी संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क एवं बहुत ही कम शुल्क में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने ऑप्टेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा डॉ रूबी चौहान के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इस कैंप के सुचारू प्रबंध सहित उनके सामाजिक कार्यों को अनुकरणीय उदाहरण बताया।

 

मुख्य अतिथि दुष्यंत कुमार ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप के माध्यम से लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलती है। उन्होंने अध्यक्ष सहित समिति के सभी सदस्यों के इस सामाजिक कार्य हेतु मानव कल्याण के लिए उनके समर्पित भाव एवं प्रतिबद्धता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

ऑप्टेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा डॉ. रूबी चौहान ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि एक स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार एवं समाज की रचियता है। हम सभी को अपने हिस्से की जन कल्याण सेवाएँ किसी भी रूप में करते रहनी चाहिए। इस कैंप में निर्माणी इस्टेट के 108 लोगों, विशेष रूप से महिलाओं, अधिकारियों/कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी स्वास्थ्य जांच करवाते हुए कैंप को सफल बनाने में योगदान दिया। कैंप के अनुभवी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विशेषयों की टीम ने उचित परामर्श देते हुए सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा।

 

महिला कल्याण समिति की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने में अपना पूरा सहयोग देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम को आयोजित करने की प्रतिबद्धता वयक्त की।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *