आगामी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मजबूत नींव रखने हेतु जुटे आप पार्टी के ऑब्जर्वर मेजर गुरचरण सिंह
वार्ड नंबर 3 में कार्यकर्ताओं से बैठक करके संभावनाएं तलाशीं

चण्डीगढ़ : वार्ड नंबर 3, चण्डीगढ़ में आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए आज चंडीगढ़ में आप पार्टी के ऑब्जर्वर मेजर गुरुचरण सिंह ने वार्ड नंबर 3 में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और बताया कि अरविंद केजरीवाल और भगवत मान के काम की राजनीति को आधार बनाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। घर-घर संपर्क करके जमीनी मुद्दों पर संघर्ष किया जाएगा और हर बूथ पर मजबूत टीम खड़ी की जाएगी, जिससे आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके। मेजर गुरुचरण सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 3, चंडीगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर टीम बनाना, नियमित डोर-टू-डोर संपर्क और युवा-महिला भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। सदस्यता अभियान और सोशल मीडिया के माध्यम से नए लोगों को जोड़कर संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाया जाएगा और नियमित जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी तथा सोशल मीडिया और सदस्यता अभियान के माध्यम से नए लोगों को जोड़ा जाएगा। इस योजना से संगठन मजबूत होगा और जनता के बीच पार्टी की पकड़ बढ़ेगी। बैठक में गोपाल अत्रि, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, मनदीप चौहान (मेडी), जसप्रीत सिंह,



