news

सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में दीपावली की रौनक, महिला पुलिसकर्मियों ने रंगोली सजाकर दिया खुशियों और एकता का संदेश

[पुनीत महाजन]

चंडीगढ़ 8 नवंबर।दीपावली के पावन एवं शुभ अवसर पर सेक्टर-34 स्थित पुलिस स्टेशन में त्योहार की खुशियां और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पुलिस स्टेशन की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बेहद सुंदर एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसने पूरे थाना परिसर को दीपावली के रंगों से रोशन कर दिया।

इस खूबसूरत रंगोली को थाना प्रभारी शादी लाल, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, लेडी हेड कांस्टेबल कुलदीप कौर, लेडी कांस्टेबल स्वाती, लेडी कांस्टेबल अनु एवं लेडी कांस्टेबल साक्षी ने मिलकर सजाया।

रंग-बिरंगे रंगों और खूबसूरत कलाकारी से सजी रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टेशन के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी रंगोली की सराहना की और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा समाज में शांति, सुरक्षा, सद्भाव और खुशहाली बनाए रखने का संदेश दिया।

दीपावली का यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के साथ-साथ हर त्योहार को पारिवारिक भावना, आपसी सहयोग और उत्साह के साथ मनाते हैं।

समस्त सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन स्टाफ की ओर से सभी शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *