news

सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट की 

सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट की

पंचकूला : आज का दिन संगीत प्रेमियों और कला जगत के लिए बेहद खास रहा। पंजाब की माटी के अनमोल रतन और अपनी रूहानी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले सुप्रसिद्ध सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा भाई तरुण भण्डारी के निवास स्थान पर पधारे।

कलाकारों के निवास पर आगमन पर माहौल बेहद खुशनुमा और गरिमामय हो गया। इस शुभ अवसर पर भाई तरुण भण्डारी ने दोनों ही महान हस्तियों का परंपरागत तरीके से और बहुत ही गर्मजोशी के साथ हार्दिक स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान भाई तरुण भण्डारी ने पंजाब की समृद्ध गायकी और सूफी संगीत को दुनिया भर में पहुंचाने वाले इन कोहिनूर कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान अपनी खुशी जाहिर करते हुए तरुण भण्डारी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद सौभाग्य और गौरव का क्षण है कि माशा अली और विंदर नाथू माजरा जैसे जमीन से जुड़े और महान कलाकार आज उनके आशियाने पर पधारे। इनकी सादगी और संगीत की रूहानियत का कोई मुकाबला नहीं है। पंजाब की संस्कृति को जीवित रखने में इन कलाकारों का बहुत बड़ा योगदान है।

इस दौरान कलाकारों ने भी भण्डारी परिवार की मेहमान नवाजी और मिले अपार स्नेह की जमकर सराहना की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान संगीत और कला जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी अनौपचारिक और सार्थक चर्चा हुई।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *