news
सुवीर सिद्धू सर्वाधिक वोटों के साथ बार काउंसिल पंजाब-हरियाणा (बीसीपीएच) के सदस्य का चुनाव जीते
संदीप कुमार, गूग्गा जाहर पीर शोभा यात्रा कमेटी अध्यक्ष


चंडीगढ़ : जाने- माने वकील सुवीर सिद्धू सर्वाधिक वोटों के साथ बार काउंसिल पंजाब-हरियाणा (बीसीपीएच) के सदस्य का चुनाव जीत गए हैं। चुनाव जीतने की घोषणा होते ही बधाइयों का सिलसिला जारी हो गया। गूग्गा जाहर पीर शोभा यात्रा कमेटी के अध्यक्ष संदीप प्रधान ने भी उन्हें बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सुवीर सिद्धू के पिता पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील एवं पंजाब के पूर्व
एजी एडवोकेट डॉ. अनमोल रतन सिद्धू हैं, जो बीसीपीएच के कई बार लगातार सदस्य रह चुके हैं व वे पंजाब और हरियाणा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।



