news

सीआरपीएफ की 13वीं वाहिनी ने मुख्यालय और पंजाब मुख्यमंत्री आवास पर मनाया गणतंत्र दिवस

सीआरपीएफ की 13वीं वाहिनी ने मुख्यालय और पंजाब मुख्यमंत्री आवास पर मनाया गणतंत्र दिवस

 

चण्डीगढ़ : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 13वीं वाहिनी द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गर्व, गरिमा और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। वाहिनी के मुख्यालय के साथ-साथ मुख्यमंत्री पंजाब के आवास पर भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

13वीं वाहिनी की कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया ने विशेष सेरेमोनियल गार्ड की सलामी ली और तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत आगाज़ किया। इस अवसर पर बल के अधिकारियों, जवानों और नागरिक समाज के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्रीमती कमल सिसोदिया ने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अनुशासन, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा की भूमिका पर जोर देते हुए सभी को समाज के प्रति अपने मौलिक कर्तव्यों की याद दिलाई।

समारोह के दौरान इस साल वीरता पदक पाने वाले वीर कार्मिकों के नाम पढ़कर सुनाए गए। कमांडेंट ने 13वीं वाहिनी के उन अधिकारियों और जवानों को ‘प्रशस्ति डिस्क’ और प्रमाण पत्र प्रदान किए, जिन्होंने अपनी बहादुरी, उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर कौशल का परिचय दिया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों और स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें जवानों और आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *