news

सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा संगोष्ठी – “विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका”

सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा संगोष्ठी – “विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका”

चण्डीगढ़ : सहकार भारती, चंडीगढ़ प्रदेश ने विकसित भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका विषय पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन चंडीगढ़ सिविल सचिवालय, सेक्टर 9 में किया।

इस अवसर पर गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यपाल ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया तथा लक्ष्मण राव इनामदार व माँ भारती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में दीपक चौरसिया, राष्ट्रीय महामंत्री सहकार भारती, सहकारिता विभाग के सचिव मोहम्मद मंसूर (भा. प्र. से.), सुरेश शर्मा, वाईस चांसलर, एसबीएस यूनिवर्सिटी, फिरोजपुर, एस के सेतिया, रिटायर्ड आरसीएस, अरुण आहूजा, सीजीएम, हैफेड, ज्योति स्वरूप, फाउंडर उन्नति को ऑपरटेटिव द्वारा संबोधन किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त पंजाब एवं हरियाणा सहकार भारती के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ एल.एस. रावत, अध्यक्ष, सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा गणमान्य अतिथियों के स्वागत एवं आभार प्रकट करने से हुआ।

संगोष्ठी के दौरान सहकारिता क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने ज्ञान और अनुभव साझा किए तथा सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने पर विचार प्रस्तुत किए।

प्रशासक ने सहकारिता के क्षेत्र में बहुमूल्य कार्य करने वाले संगठनों व व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

संगोष्ठी का समापन नीरज मक्कड़, महासचिव, सहकार भारती चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में उद्घोष किया कि बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार।

यह संगोष्ठी सहकार भारती की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है कि सहकारिता मूल्यों के प्रसार एवं विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संगठन निरंतर कार्यरत है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *