news
श्री महंत नरता राम गिरी जी महाराज की 37वीं बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई गई

श्री महंत नरता राम गिरी जी महाराज की 37वीं बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई गई
मनीमाजरा : मनसा देवी रोड स्थित श्री अन्नपूर्णा माता (संतोषी माता) मंदिर के पुजारी स्वर्गीय महंत नरता राम गिरी जी महाराज की 37वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। उसके उपरांत मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी, महंत पवन गिरी व महंत राजेंद्र गिरी की अध्यक्षता में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।



