शहीदी दिवस पर देशभक्ति काव्य गोष्ठी द्वारा शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

शहीदी दिवस पर देशभक्ति काव्य गोष्ठी द्वारा शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
चण्डीगढ़ : 23 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस है। इस शहीदी दिवस के मौके पर 22 मार्च, दिन रविवार को आचार्य कुल संस्था, चंडीगढ़ और संवाद साहित्य मंच की ओर से देशभक्ति काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह काव्य गोष्ठी सेक्टर-43 के कम्युनिटी सेंटर में होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आकाशवाणी, जालंधर के कार्यक्रम अधिकारी सोहन कुमार पहुंचेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एरिया पार्षद प्रेमलता करेंगी। संचालन संस्था की सचिव डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा गीत करेंगी। आचार्य कुल संस्था के अध्यक्ष केके शारदा ने बताया कि कोई भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकता है। समय रहेगा दोपहर 2.30 बजे से। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन प्रेम विज, संयोजक डॉ अनीस गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा व सचिव तेजिंदर ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।




