वार्ड 23 की विकासवादी पार्षद श्रीमती प्रेमलता के अनथक प्रयासों से सेक्टर 35 व 43 के मार्केट एरिया तथा सेक्टर 35 की ग्रीन बेल्ट में लगाई गई 9 मास्ट लाइट्स का औपचारिक उद्घाटन आज माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।


चंडीगढ़। वार्ड 23 की विकासवादी पार्षद श्रीमती प्रेमलता के अनथक प्रयासों से सेक्टर 35 व 43 के मार्केट एरिया तथा सेक्टर 35 की ग्रीन बेल्ट में लगाई गई 9 मास्ट लाइट्स का औपचारिक उद्घाटन आज माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इन स्थानों पर पहले अंधेरा छाया रहता था। स्थानीय निवासी विशेषकर महिलाएं, बेटियां और वरिष्ठ नागरिक शाम के समय इन क्षेत्रों में आने से डरते थे। अंधेरे का लाभ उठाकर नशे के आदी तथा असामाजिक तत्व अक्सर सक्रिय रहते थे, जिससे आम परिवारों में असुरक्षा का वातावरण बना रहता था। पार्षद प्रेमलता की दूरदर्शिता और निरंतर प्रयासों से इन संवेदनशील स्थानों पर मास्ट लाइट्स लगाई गईं, जिससे अब निवासी बिना किसी भय के इन क्षेत्रों का उपयोग कर सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में सांसद श्री मनीष तिवारी ने कहा कि विकास कार्यों में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने पार्षद प्रेमलता तथा संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती प्रेमलता, पार्टी अध्यक्ष श्री एच.एस. लक्की, श्री चंद्रमुखी, शहर के चीफ इंजीनियर श्री अरोरा एवं उनकी टीम के साथ सेक्टर 34, 35 व 43 के गणमान्य निवासी सेवा सिंह, एच.एस. तुंग, गुरसेवक सिंह, एच.एस. भल्ला, एस.एस. ढिल्लों, राजेश राय, लोकेश चोपड़ा, के.के. शारदा, कर्नल परिहार मंजीत कौर, वशिष्ठ जी, एम.डब्लू. के पुरुषोत्तम सिंह , दीपक, गौरव गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




