news

लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ रेडियंस ने रिलीव हंगर प्रोजेक्ट के तहत 450 जरूरतमंदों को भोजन, 40 को कंबल वितरित किए

 

चंडीगढ़ : “भूखे, जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों को भोजन कराना दुनिया के सबसे श्रेष्ठ और पुण्य कार्यों में से एक है”, इसी मानवीय भावना के साथ लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ रेडियंस द्वारा रिलीव हंगर प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।

आयोजन के दौरान करीब 450 जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन के साथ खीर परोसी गई। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद क्लब सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से यह सेवा कार्य किया।इसके अतिरिक्त, ठिठुरती सर्दी को देखते हुए मोहाली और चंडीगढ़ में दिव्यांग एवं जरूरतमंद पुरुषों व महिलाओं को 40 ओसवाल ऊनी कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर लॉयन डॉ. राज कृष्ण गुप्ता (चार्टर ट्रेज़रर), लॉयन प्रो. गुरमेल सिंह, सुखदेव सिंह सिद्धू, लॉयन भगवान दास घावरी, लॉयन अंकुश सचदेवा एवं बलदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *