news

रोटरी क्लासिक चण्डीगढ़ के नए अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. राजनदीप सिंह सेठी ने पदभार संभाला : गौतम भारद्वाज बने सचिव

रोटरी क्लासिक चण्डीगढ़ के नए अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. राजनदीप सिंह सेठी ने पदभार

संभाला : गौतम भारद्वाज बने सचिव

क्लब की सेवा गतिविधियों में कैंसर जागरूकता एवं देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण, कानूनी जागरूकता एवं न्याय तक पहुंच, बच्चों की सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थिरता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहयोग तथा युवाओं के लिए आरवाईएलए जैसी पहलें रहती हैं हैं शामिल

 

चण्डीगढ़ : रोटरी क्लासिक चण्डीगढ़ ने रोटरी वर्ष 2026–27 के लिए अपनी नई नेतृत्व टीम का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. राजनदीप सिंह सेठी ने अध्यक्ष, रोटेरियन गौतम भारद्वाज ने सचिव, रोटेरियन सुखचैन सिंह ने कोषाध्यक्ष तथा रोटेरियन पीपी डॉ. रामनीक शर्मा ने कार्यकारी सचिव का पदभार संभाला।

समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. रीता कालरा, फर्स्ट जेंटलमैन एवं पीपी डॉ. संजय कालरा तथा विशेष अतिथि डॉ. जोग सिंह भाटिया, निदेशक प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, एमजीएसआईपीए ने शिरकत की।

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजनदीप सिंह सेठी ने क्लब की भावी कार्ययोजना और विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि क्लब रोटरी इंटरनेशनल की थीम “क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट” तथा क्लब की थीम “टीम अनस्टॉपेबल” के अनुरूप समाजसेवा के अपने मौजूदा प्रयासों को और मजबूत करेगा।

रोटरी क्लासिक चंडीगढ़ की प्रमुख फ्लैगशिप पहल ‘प्रोजेक्ट केयर’ (केयर – कैंसर अवेयरनेस, रूटीन स्क्रीनिंग व अर्ली डिटेक्शन) को भी आगे बढ़ाया जाएगा। डॉ. सेठी इस महत्वपूर्ण परियोजना के प्रोजेक्ट हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित स्क्रीनिंग को प्रोत्साहित करना तथा बीमारी का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाना है।

कैंसर जागरूकता एवं देखभाल के अलावा क्लब की सेवा गतिविधियों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण, कानूनी जागरूकता एवं न्याय तक पहुंच, बच्चों की सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थिरता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहयोग तथा युवाओं के लिए रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (आरवाईएलए) जैसी पहलें शामिल रहेंगी।

रोटेरियन पीपी डॉ. रामनीक शर्मा, जो आरआई डिस्ट्रिक्ट 3080 में मानसिक स्वास्थ्य तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के जिला सह-अध्यक्ष भी हैं, क्लब की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी पहलों का नेतृत्व करेंगे। इनमें ‘प्रोजेक्ट सारथी’ प्रमुख पहल होगी।

नवगठित नेतृत्व टीम ने ‘सर्विस ओवर सेल्फ के रोटरी सिद्धांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि क्लब सहयोगात्मक नेतृत्व के माध्यम से समाज में सकारात्मक और स्थायी प्रभाव पैदा करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *