news

रफी कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रफी और धर्मेंद्र की याद में गीतमाला कार्यक्रम आयोजित

रफी कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रफी और धर्मेंद्र की याद में गीतमाला कार्यक्रम आयोजि

चण्डीगढ़ : रफी कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी, सरहिंद द्वारा सोहन सिंह भकना भवन सेक्टर 29-डी में रफी और धर्मेंद्र की याद में गीतमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजक डॉ. नवीन चावला ने बताया की कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. राहुल गोयल, अतिथि डॉ दीपक पुरी, नवदीप अरोड़ा, सुनीता धीमान, मंच संचालक जय भगवान कम्बोज व म्यूजिक अरेंजर सुरिंदर शेरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ नवीन चावला ने उरबी सोलंकी ने अरे रफ्ता-रफ्ता देखो और लेजल राय के साथ साथिया नहीं जाना के जी ना लगे गानों की प्रस्तुति दी। इसके बाद सुनीता धीमान और संजीत शर्मा मेरी आवाज ही मेरी पहचान संस्था के फाउंडर के द्वारा यार बिना चैन कहाँ रे, अमरदीप सिंह, बीपी सिंह, डॉ. दीपक पुरी, नीरू अग्निहोत्री, बरिंदर सिंह, जेएस वालिया, जय भगवान कम्बोज, आरसी शर्मा, करण चंद बत्रा, नरेश मोंगा, हरप्रीत सिंह, लिली गुप्ता, रुतवी सिंह, ईश्वर दास, नैन्सी, उर्वी सोलंकी, नरेश गौतम, राजबीर बामनिया, डॉ. दीपक पुरी, जेएस वालिया, नरेश गौतम, इत्यादि सभी कलाकारों द्वारा दर्दे दिल दर्द जिगर, जीत ही लेंगे बाजी, पल-पल दिल के पास, वो हैं जरा खफा-खफा आदि-आदि गाने गाए गए। कार्यक्रम में म्यूजिकल बैंड की धुन पर लगभग 32 कलाकारों ने पुराने फिल्मी गाने प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी और वाहवाही लूटी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *