news

यादों की बारात म्यूजिकल कंसर्ट में आशा भोंसले को दी श्रद्धांजलि : कई कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

अभी ना जाओ छोड़ कर

 

यादों की बारात म्यूजिकल कंसर्ट में आशा भोंसले को दी श्रद्धांजलि : कई कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

 

चण्डीगढ़ : टैगोर में आयोजित यादों की बारात म्यूजिकल कंसर्ट में मुख्य अतिथि सेलेब्रटी अर्जुन फ़िरोज़ खान ने प्रख्यात गायिका आशा भोंसले की स्मृति में कार्यक्रम की शुरुआत में दर्शकों के साथ दो मिनट का मौन रखा। इस कार्यक्रम में ट्राईसिटी के बेहतरीन गायक कलाकारों, जिनमें दुपांशु नैंसी, तरुणदीप, अनन्या, नन्द किशोर, नीना भाटिया, राहुल सोनी व आयोजनकर्ता परम चंदेल, ज्योति कंसल, आदर्श गोयल व प्रेम सागर गुप्ता भी शामिल हैं, ने हिन्दी फिल्मों के पुराने गीतों का जादू जगाया। अर्जुन फ़िरोज़ खान ने सलामत रहे दोस्ताना, ययादों की बारात और क्या तेरा वायदा आदि एक से एक बेहतरीन गाने सुनाए।

 

जेवीएएम म्यूजिकल ग्रुप एवं एआर ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पीएस गुप्ता द्वारा यह रात भीगी-भीगी, आदर्श गोयल ने रिमझिम गिरे सावन,  परम चंदेल और फिरोज खान की जोड़ी ने बने चाहे दुश्मन जमाना, राहुल सोनी “अभी ना जाओ छोड़ कर, नंदकिशोर ने पापा कहते हैं, पूनम डोगरा ने मोरनी बागा मा बोले, नीना-पंकज की जोड़ी ने तेरी मेरी दोस्ती प्यार में बदल गई, अर्जुन फिरोज खान ने यादों की बारात, पुनीत अग्रवाल ने तू ही मेरी सुबह है, एनके हनी ने दिल के झरोखे में, पियूष शर्मा और ज्योति कंसल ने तेरे चेहरे से, बलविंदर और आशा ने परदेसिया ये सच है पिया, आरसी दास और शिवानी दुआ “ने बाजीगर ओ बाजीगर, सतीश मेहमी ने पल-पल दिल के पास, राजेश खरे ने रात कली एक ख्वाब, देविंदर सिंह ने तुम जो मिल गए हो, नीरज अग्रवाल ने मेरी भीगी-भीगी सी, इरफान खान ने ना जा कभी अब ना जा, सुनील बागड़ी ने क्या हुआ तेरा वादा, अमनदीप शर्मा ने मधुबन में राधिका नाचे रे, तरुणदीप ने पत्थर के सनम और अन्निया ने रुके-रुके से कदम से कार्यक्रम को खास बनाया।

 

परम चंदेल ने कहा कि यह संगीत संध्या न केवल मनोरंजन का माध्यम रही, बल्कि शहर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक बेहतरीन अवसर भी साबित हुई।  ज्योति  कंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम को करवाने का मकसद है लोगों को अच्छे संगीत से जोड़ने और उनका मनोरंजन करने के साथ-साथ नए गायकों को भी मंच प्रदान करना था। इस प्रोग्राम में संगीत डॉ. अरुणकांत का था और मंच संचालन का काम राजेश अत्रे ने किया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *