Breaking News
news

मिशन अपर्णा शक्ति के तहत एनबीएफ ने दिव्यांग जनों के साथ किया कंजक पूजन 

मिशन अपर्णा शक्ति के तहत एनबीएफ ने दिव्यांग जनों के साथ किया कंजक पूजन

चण्डीगढ़ : चैत्र नवरात्र व रामनवमी के पावन अवसर पर नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा “मिशन अपर्णा शक्ति” के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के साथ समर्थ जियो आश्रम, सेक्टर -15 में यह पावन पर्व मनाया गया,जिसमें नव दुर्गा देवी स्वरूपा कन्याओं का कंजक पूजन भी किया गया व सभी बच्चो को प्रसाद बांटा गया और साथ मे स्टेशनरी व अन्य जरूरत के सामान दान किए गए।

इस मौके पर नव्य भारत फाउंडेशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अनिरुद्ध उनियाल ने बताया कि यह बच्चे दिव्य अंग को धारण करने वाले परमात्मा स्वरूप हैं व कन्या पूजन के माध्यम से बालिका संरक्षण व उनके सर्वांगीण विकास पर उन्होने जोर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह संस्थापक सिमरन कौर जी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ मिश्रा, आश्रम की संचालक पूजा जी, वार्डन मीणा जी व टीम के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और सभी ने बच्चो को प्रसाद बाँटा व दिव्यांग बच्चो के साथ यह पर्व मनाया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *