news

बुक लवर्स की बैठक में पूनम मलिक ने दो पुस्तकों का विमोचन किया, तनाव प्रबंधन पर हुई सार्थक चर्चा

बुक लवर्स की बैठक में पूनम मलिक ने दो पुस्तकों का विमोचन किया, तनाव प्रबंधन पर हुई सार्थक चर्चा

 

चण्डीगढ़ : सेक्टर-11 स्थित करुणा सदन में आज चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन (सीएससीए) की “बुक लवर्स” बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में साहित्य और सामाजिक सरोकारों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल एवं रेड क्रॉस, चण्डीगढ़ की नोडल ऑफिसर पूनम मलिक द्वारा प्रसिद्ध कवि डॉ. विनोद शर्मा के काव्य संग्रह “ओजसा” तथा अशोक सूद के काव्य संग्रह “भाव विविध” का विधिवत विमोचन किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. विनोद शर्मा की अब तक 28 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

कार्यक्रम में संयोजक एवं साहित्यकार प्रेम विज, शायरा डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा, राज विज तथा प्रसिद्ध गायक सोमेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रसिद्ध लेखक अशोक सूद ने “तनाव प्रबंधन” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के तनाव होते हैं। तनाव का मूल मन में होता है, इसलिए मन को सदैव सक्रिय और व्यस्त रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि “खाली मन शैतान का घर होता है”, इसलिए रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न रहना तनाव को कम करने का प्रभावी उपाय है।

इस विषय पर उपस्थित सदस्यों के बीच व्यापक विचार-विमर्श हुआ। बैठक में 20 से अधिक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *