news

फंड की कमी होने के कारण पेंशन ना मिलने पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की 

चण्डीगढ़ : चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्ण लाल ने स्थानीय सांसद मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा में चंडीगढ़ में बुढ़ापा पेंशन, विकलांग पेंशन और विधवा पेंशन ना मिलने और पेंशन बढ़ाने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए चंडीगढ़ में फंड की कमी होने के कारण पेंशन ना मिलने पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है।

 

कृष्ण लाल ने कहा कि कई बुजुर्ग विधवा औरतें और विकलांग लोग सिर्फ पेंशन पर ही निर्भर हैं, पेंशन ना मिलने के कारण कई लोग आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे हैं, वे रोजमर्रा की दवाइयाँ और राशन ना खरीदने के लिए आर्थिक तंगी से परेशान हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ तो भाजपा सरकार कई बड़े-बड़े घरानों के कई हजारों करोड़ रुपए के कर्जे माफ कर रही है, लेकिन चंडीगढ़ में गरीब लोगों को पेंशन देने में असमर्थ हैं और कहते हैं कि फंड नहीं है।

चंडीगढ़ में फंड की कमी होने के कारण ब्यूटीफुल सिटी नर्क का शहर बन गया है, चंडीगढ़ में सड़कों, सीवरेज, पार्कों और स्ट्रीट लाइट का बुरा हाल है, शहर की कई कॉलोनियों में गंदा पानी आ रहा है, लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं और कई लोग पानी पीने से बीमार हो रहे हैं जो कि एक निंदनीय कदम है।

 

शहर के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है जिससे लोग प्राइवेट अस्पतालों में जाकर अपना महंगा इलाज करवा रहे हैं, स्कूलों में टीचरों की कमी होने के कारण कई लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं।

 

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि चंडीगढ़ के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड दिया जाए।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *