news

प्रेम ही समाज में सौहार्द और एकता का आधार है : गुलाब चंद कटारिया

श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में पूज्य मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज का भव्य आगमन

श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में पूज्य मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज का भव्य आगमन

प्रेम ही समाज में सौहार्द और एकता का आधार है : गुलाब चंद कटारिया

 

चण्डीगढ़ : आज प्रातः श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी, चंडीगढ़ में पूज्य मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज (शिष्य आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज) का भव्य एवं आध्यात्मिक आगमन हुआ। मुनि श्री का स्वागत गाजे-बाजे तथा सैंकड़ों श्रद्धालुओं के साथ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वे प्रातः 8:25 बजे मंदिर परिसर में पधारे।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया व मंदिर सभा के अध्यक्ष अध्यक्ष धर्म बहादुर जैन की अगुआई में मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। पारंपरिक विधि से उनके पावन चरणों का अभिषेक (चरण वंदना) किया गया एवं आरती अर्पित की गई। इस अवसर पर श्री पार्श्नाथ दिगम्बर जैन मंदिर पंचकूला के अध्यक्ष किशोरी लाल जैन, श्वेताम्बर जैन मंदिर सेक्टर 2, चंडीगढ़ से मंत्री प्रदीप जैन, एसएस जैन सभा सेक्टर 18, चंडीगढ़ से अध्यक्ष विजय जैन एवं समस्त दिगम्बर जैन सोसाइटी कार्यकारिणी उपस्थित थी। अम्बाला से भी 55 श्रद्धालु सभा में उपस्थित हुए। मंच संचालन एडवोकेट आदर्श जैन ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अल्पाहार का आयोजन किया गया।

गुलाब चंद कटारिया ने अपने संबोधन में जीवन में प्रेम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेम ही समाज में सौहार्द और एकता का आधार है। पूज्य मुनि श्री ने भी अपने प्रवचन में भगवान महावीर के सिद्धांतों का अनुसरण करने का संदेश दिया और सभी को प्रेम, अहिंसा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बारे में धर्मबहादुर जैन अध्यक्ष श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी ने बताया की महाराज जी चंडीगढ़ के बाद वह पंजाब की और प्रस्थान करेंगे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *