पोस्टग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 के विद्यार्थियों के लिए आज आर्ट एंड ट्रैवल फोटोग्राफी की वर्कशॉप

चण्डीगढ़ : पोस्टग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 के विद्यार्थियों के लिए आज आर्ट एंड ट्रैवल फोटोग्राफी की वर्कशॉप और फोटो वॉक करवाई गई जिसमें मुख्य प्रवक्ता गुरमीत सिंह गावड़ा ने विद्यार्थियों और फैकल्टी स्टाफ को आट और ट्रैवल फोटोग्राफी के बारे में बताया जिसमें मुख्य तौर पर फोटोग्राफी के नियम, कंपोजिशन, लीडिंग लाइन एंड पैटर्न, लाइट एंड शैडो, सुबह की लाइट, शाम की लाइट, लेयर्स, और रिफ्लेक्शन इत्यादि फोटोग्राफी के लिए ज्यादा अच्छी होती है, के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही साथ बच्चों के लिए फोटो वॉक को भी अरेंज किया गया और कंपटीशन में कैसे पार्टिसिपेशन करते हैं और कैसी फोटोस भेजते हैं, उसके बारे में भी बताया गया।

इस वर्कशाप का मुद्दा नए बच्चों को आर्ट और ट्रैवल फोटोग्राफी की तरफ ध्यान एकत्रित करना था।

इसमें नेगेटिव फॉरमैट के ओल्ड और हेरिटेज कैमरे, जैसे कि कैनन मिनोल्टा निकॉन फुजीफिल्म लाइका जैसी कंपनी के कैमरे इत्यादि भी बच्चों को दिखाए गए।



