news

पूज्य श्री गोपाल मणि महाराज ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से एक वर्ष तक कठोर तपस्या उपरांत चंडीगढ़ पहुंचे

पूज्य श्री गोपाल मणि महाराज ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से एक वर्ष तक कठोर तपस्या उपरांत चंडीगढ़ पहुंचे

 

एक वर्ष 11 दिन की अखंड तपस्या पूर्ण कर लौटे पूज्य गोपाल मणि महाराज का चंडीगढ़ मे गौभक्तों ने पूष्पवर्षा कर किया भव्य अभिनंदन

 

चण्डीगढ़ : भगवान नागराजा की पावन तपोभूमि चोपड़ा धाम में एक वर्ष 11 दिवसीय गौ माता राष्ट्रमाता संकल्प सिद्धि महायज्ञ एवं अखंड कथा पूर्ण कर चंडीगढ़ गोलोक धाम कैम्बाला पहुंचे पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज का चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली, ज़िरकपुर के गौभक्तों और कथा व्यास, पूजक परिषद के ब्राह्मण ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया इस अवसर पर गो भगतो द्वारा पुष्पवर्षा, वैदिक मंत्रोच्चार, जयघोष और श्रद्धा के अदभुत वातावरण के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने महाराज का अभिनंदन किया स्वागत महिला कीर्तन मंडल द्वारा महाराज के आगमन पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया कार्यक्रम उपरांत गोभगतो को पर्वचन देते हुए “धेनु मानस’ ग्रंथ के रचचिता पूज्य गोपाल मणि जी महाराज ने बताया की गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिमालय की दुर्गम तपोभूमि चोपड़ा धाम में कठोर साधना एक वर्ष 11 दिन तक साधना, मौन व्रत एवं पूजा-अर्चना के उपरांत गौ सेवा, गौ पूजन और 31 वेदपाठी ब्राह्मणों ने भी एक वर्ष 11 दिन तक निरंतर यज्ञ, हवन और वैदिक अनुष्ठान किया जसमे पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज, सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री और हजारों की संख्या में श्रद्धालु और देश के 22 राज्यों से हजारों संत-महात्मा, गौभक्त, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु समय-समय पर सहभागी बने गोधाम की प्रधान रतनो देवी ने बताया की पूज्य गोपाल मणि जी महाराज का यह तप और त्याग केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गौ, गंगा, ग्राम और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का एक विराट अभियान है इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए गौ सेवा और राष्ट्रमाता गौ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया कार्यक्रम उपरांत आरती कर भंडारा परसाद वितरित किया गया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *