news

पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने दो महत्वपूर्ण टेबल एजेंडे पेश किए, जिन्हें हाउस ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।

 

चंडीगढ़: नगर निगम हाउस की कल हुई मीटिंग में वार्ड-23 की पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने दो महत्वपूर्ण टेबल एजेंडे पेश किए, जिन्हें हाउस ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। पहले प्रस्ताव में पार्षद प्रेमलता ने चंडीगढ़ में विभिन्न सेक्टरों में लगने वाली अस्थाई मंडियों में जनता की सुविधा के लिए टेम्परेरी मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंडियों में बड़ी संख्या में आम नागरिक, विशेषकर महिलाएं खरीदारी करने आती हैं, लेकिन वहां शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम हाउस ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। दूसरे प्रस्ताव में पार्षद प्रेमलता ने छोटे दुकानदारों और वेंडर्स को पानी तथा सीवरेज कनेक्शन प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों को उठाया।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों द्वारा इस प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं तेज बनाने की अपील की। निगम हाउस ने इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास करते हुए विभाग के एसडीओ और जेई को निर्देश दिए कि वे प्रति शनिवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संबंधित सेक्टरों के कम्युनिटी सेंटर में उपस्थित रहें और दुकानदारों व वेंडर्स को पानी एवं सीवरेज कनेक्शन की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराएं। पार्षद प्रेमलता ने बताया कि इन निर्णयों से आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *