दिनेश दिक्षित बने सर्व ब्राह्मण महासभा के महासचिव

दिनेश दिक्षित बने सर्व ब्राह्मण महासभा के महासचिव

चण्डीगढ़ : सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिनेश दिक्षित को पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ तीनों क्षेत्रों का महासचिव नियुक्त किया गया है। महासभा की ओर से जारी पत्र में संजीव शर्मा को अध्यक्ष तथा दीपक शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया एवं लेखन क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय दिनेश दिक्षित पत्रकारिता और सामाजिक विषयों पर लेखन के साथ-साथ कॉलमिस्ट एवं लेखक के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वे सहकार भारती के पूर्व राष्ट्रीय सह-प्रचार एवं मीडिया प्रभारी के रूप में भी संगठनात्मक एवं मीडिया क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मीडिया से जुड़े उनके अनुभव और संगठनात्मक कार्यों की समझ को देखते हुए महासभा ने उन्हें पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

सर्व ब्राह्मण महासभा ने अपेक्षा जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय और सहयोग के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जिला, मंडल एवं अन्य स्तरों पर कार्यकारिणी के विस्तार के साथ समाज के विभिन्न वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।



