news

तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा “तीज मुटियारां दी” का भव्य उत्सव

तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा “तीज मुटियारां दी” का भव्य उत्सव

 

पंचकूला : तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग की संस्थापक एवं चेयरपर्सन डॉ. सरबजीत कौर के नेतृत्व में आगामी 14 अगस्त 2026 को प्रभात इन, ज़ीरकपुर में “तीज मुटियारां दी” का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को नई पहचान दे सकें।

डॉ. सरबजीत कौर ने बताया कि यह आयोजन केवल तीज पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक होगा। कार्यक्रम में पंजाबी लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियाँ, गिद्धा, भांगड़ा, लोकगीत, डीजे, मनोरंजक खेल, विभिन्न प्रतियोगिताएँ, महिला उद्यमियों की विशेष प्रदर्शनी, स्वादिष्ट व्यंजन तथा अनेक आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएँ एक मंच पर एकत्र होकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने कहा, “तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग का उद्देश्य प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना है। ‘तीज मुटियारां दी’ केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, संस्कृति और एकजुटता का उत्सव है। हमारा प्रयास है कि हर महिला अपने भीतर छिपी क्षमता को पहचानकर समाज में प्रेरणा का स्रोत बने।”

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *